गाज़ियाबाद: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने साहिबाबाद क्षेत्र में बुलडोजर के सहारे की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, लोगों ने किया विरोध
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से बुधवार को साहिबाबाद क्षेत्र में अवैध बने निर्माण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। GDA की और से हुई इस कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्थानीय लोगों का भारी विरोध भी झेलना पड़ा। परिवारों का आरोप है कि जिन घरों में परिवार काफी सालों से रह रहे थे, उन घरों पर अवैध बताकर बुलडोजर चलाया गया।