गाज़ियाबाद: PM सूरज राष्ट्रीय पोर्टल की लॉन्चिंग पर गाजियाबाद में हुआ कार्यक्रम, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप रहे मौजूद
गाजियाबाद में बुधवार को PM सूरज राष्ट्रीय पोर्टल के लॉन्च के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पीएम मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप मौजूद रहे। DM इन्द्र विक्रम सिंह, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल मौजूद रहे।