नाहरकोला में शादी समारोह में चाकूबाजी, दो की मौत, आरक्षक सहित कई घायल
नाहरकोला में रविवार रात एक शादी समारोह उस वक्त हिंसक झड़प में बदल गया, जब खाने को लेकर हुआ मामूली विवाद चाकूबाजी तक पहुंच गया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई है वही एक आरक्षक सहित अन्य लोग घायल हो गए। गगंभीर घायल आरक्षक को भोपाल रेफर किया गया है वही मंगलवार को करीब 10:00 बजे पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ₹20000 का इनाम घोषित किया है।