खंडवा नगर: निमाड़ में संभाग पर सियासत तेज: ट्रेनिंग आदेश में खरगोन को मिला मुख्यालय का दर्जा, खंडवा में उठे सवाल
मध्य प्रदेश में प्रस्तावित निमाड़ संभाग के मुख्यालय को लेकर चल रही खींचतान के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के एक आदेश ने नई चर्चा छेड़ दी है। विभाग ने जल जीवन मिशन की ट्रेनिंग के लिए जारी शेड्यूल में खरगोन को संभाग मुख्यालय माना है। इससे खंडवा को मुख्यालय बनाने की मांग कर रहे जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों में खलबली मच गई है।