लातेहार: मंडल कारा लातेहार में "लीगल एड हेल्प डेस्क" का हुआ शुभारंभ
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह पीडीजे शेष नाथ सिंह के द्वारा गुरुवार की दोपहर करीब बारह बजे विशेष हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। इस दूरदर्शी पहल का मुख्य उद्देश्य जेल में बंद कैदियों और उनसे मिलने आने वाले उनके परिजनों को सीधे तौर पर विधिक सहायता प्रदान करना है।