गुना कलेक्टर के निर्देशन में इंदौर घटना को लेकर जिले में सतर्कता बरती जा रही है। 13 जनवरी को एसडीएम चाचौड़ा रवि मालवीय ने कहा, चाचौड़ा ब्लॉक के सभी गांव में हेड पंप, नल जल योजना के स्रोत, अन्य जल स्रोतों का PHE विभाग द्वारा क्लोरिनेशन किया जा रहा है, पानी के सैंपल लेकर उपखंड एवं खंड लैब में परीक्षण कर सार्वजनिक की जा रही है। रोजाना टीम गांवो में जा रही है।