दुधि: कोंगा गांव में ससुराल में दामाद ने शराब में मिलाकर पिया कीटनाशक, गड़िया गांव में सर्पदंश से किशोरी अचेत
बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में ससुराल आए एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में शराब में कीटनाशक मिलाकर पी लिया। बताया जा रहा है कि चोपन थाना क्षेत्र के कोटा निवासी 28 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र छोटे अपनी ससुराल कोंगा गांव आया था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात लगभग 10 बजे वह घर से बाहर गया, जहां उसने शराब पी। इसी दौरान उसने कीटनाशक शराब में मिलाकर पी लिया।