वन ग्राम पीपलझोपा में किसान के खेत में बने टीन शेड को तोड़ा,पीड़ित ने खरगौन में एसपी को दिया आवेदन कार्रवाई की मांग की।वन परिक्षेत्र ग्राम पीपलझोपा में कब्जे की जमीन पर बने टीन शेड पर कुछ लोगों द्वारा तोड़फोड़ की गईं। जिसको लेकर पीड़ित ने शनिवार को खरगोन एसपी कार्यालय में आवेदन सौंपकर तोड़फोड़ करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।