बड़वारा: ट्रैफिक का कोटा पूरा होने से पहले ही कटनी-उमरिया फोरलेन की तैयारी शुरू, NHAI ने बुना भविष्य का ताना-बाना
Badwara, Katni | Jun 12, 2026 कटनी से उमरिया के बीच NH43 में सफर करने वाले यात्रियों और मालवाहकों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। इस मार्ग को फोरलेन सड़क में तब्दील करने का सपना अब सिर्फ कागजी मांगों या आश्वासनों तक सीमित नहीं रह गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने भविष्य में बढ़ने वाले यातायात के दबाव का सटीक आकलन करते हुए अभी से धरातल पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।