मरवाही: सिलवारीटोला में प्रधानमंत्री आवास की दीवार तोड़ी, महिला को धमकाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज किया
मरवाही थाना क्षेत्र के सिलवारीटोला गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकान की दीवार तोड़ने और महिला को धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम सिलवारीटोला निवासी लता लहरे अपनी पुश्तैनी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास बनवा रही थी