हज़ारीबाग: ओरिया में सांप्रदायिक सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल
हजारीबाग: सदर प्रखंड के ओरिया में शुक्रवार को मुहर्रम का जुलूस सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे के साथ निकाला गया। इस दौरान हिंदू समाज के लोगों ने मुस्लिम समुदाय का माला पहनाकर स्वागत किया तथा पानी, कोल्ड ड्रिंक और बिस्कुट वितरित किए। समाजसेवी अभय शंकर पासवान ने बताया कि यह परंपरा पिछले 26 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है।