मऊरानीपुर: सकरार थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से दौड़ रहे बालू से भरे ट्रैक्टर, वायरल वीडियो के बाद उठे बड़े सवाल
झांसी के सकरार थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे बालू से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कथित अवैध बालू खनन और परिवहन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने