हाथरस: मथुरा रोड स्थित दीप हॉस्पिटल के पास बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, साइकिल हुई क्षतिग्रस्त
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड स्थिति दीप हॉस्पिटल के पास बाइक सवार ने साइकिल सवार को बुधवार की रात जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की साइकिल पूरी तरह क्षत्रिग्रस्त हो गई। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा मामले को शांत कराया गया।