पन्ना: झरकुआं के पास दो डंपरों की भीषण भिड़ंत, मची चीख-पुकार!
Panna, Panna | Apr 19, 2026 पन्ना-अमानीगंज मार्ग पर आज रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब झरकुंआ के पास दो तेज रफ्तार डंपरों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि हादसे में अब तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन अनियंत्रित रफ्तार ने राहगीरों के होश उड़ा दिए हैं।"