मुरादाबाद: हृदयपुर में दो घरों में डकैती डालने और दो सगे भाइयों को गोली मारने के मामले में फरार आरोपी नावेद को गिरफ्तार भेजा जेल
कटघर थाना क्षेत्र के गांव हृदयपुर में घने कोहरे के सहारा बनाकर दो घरों में डकैती डालने और दो सगे भाइयों को गोली मारने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी नावेद को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस मामले में दो आरोपी हासिम अंसारी और पप्पू जाटव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा चुकी है।