मुरादाबाद: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत मामले में एक युवती और एक युवक के खिलाफ मैनाठेर थाने पर रिपोर्ट दर्ज
मृतक की बहन शांति देवी ने मैनाठेर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके भाई मोहित का प्रेम प्रसंग एक युवती से चल रहा था युवती लगातार उसे प्रेम करने और शादी करने का नाटक कर रही थी। तीन दिन पूर्व मृतक मोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसका दोषी एक युवती और एक युवक को ठहराया गया है। पुलिस ने मामले में एक युवती और एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।