पन्ना: पन्ना जिला अस्पताल में ड्रामा: विक्षिप्त युवक बच्चा वार्ड की छत पर फांसी लगाने चढ़ा, लोगों ने बचाई जान
Panna, Panna | May 21, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना जिला अस्पताल से एक बेहद सनसनीखेज और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अस्पताल के बच्चा वार्ड में उस वक्त अचानक अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की।