कुम्भराज: कलेक्ट्रेट में हुई जिला स्तरीय जनसुनवाई, जिले भर से आए 315 लोगों ने कलेक्टर को दिए शिकायती आवेदन
Kumbhraj, Guna | Jul 7, 2026 गुना कलेक्ट्रेट में 7 जुलाई को जिला स्तरीय जनसुनवाई हुई। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल जिले की सभी तहसील और ब्लॉक के शहरी ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे 315 लोगों ने शिकायती आवेदन दिए। कलेक्टर ने संबंधित विभाग अधिकारियों को समय सीमा में शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए है। एक आर्थिक कमजोर पिता को बेटे के उपचार के लिए कलेक्टर ने मौके पर ही ₹10000 की सहायता दी।