एत्मादपुर: गांव नाई की सराय में आयुष्मान पंजीकरण एवं फ्री चिकित्सा शिविर का आयोजन, विधायक रहे मौजूद
Etmadpur, Agra | Jul 27, 2025 एत्मादपुर विधानसभा के गांव नाई की सराय में निशुल्क आयुष्मान कार्ड पंजीकरण एवं फ्री चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एत्मादपुर विधानसभा के विधायक डॉ धर्मपाल सिंह पहुंचे जहां उपस्थित लोगों को विधायक के द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया तथा प्रदेश सरकार के द्वारा जनहित में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।