कर्वी: कर्वी के द्वारकापुरी में महिला ने दबंगों पर सरकारी हैंड पंप में कब्जा करने का आरोप लगाया, शिकायत लेकर पहुंची डीएम कार्यालय
कर्वी के द्वारिका पुरी में दबंग रामकिसुन,रामविसुन,रामखेलावन सहित 4 लोगों पर सरकारी हैंडपंप में कब्जा करने का महिला सुशीला पत्नी शंकर ने आरोप लगाया है। और आज गुरुवार की दोपहर 12 मामले की शिकायत डीएम की है। पीड़िता ने बताया कि दबंगों द्वारा सरकारी हैंड पंप में बाउंड्री वॉल बनाकर अपने कब्जे में कर लिया गया है। जिससे उन्हें पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।