चंदेरी: ग्राम शंकरपुर में 26 वर्षीय युवक से एक व्यक्ति ने की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी वीरपाल सिंह यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम शंकरपुर ने बताया कि मेरे घर के सामने गांव के ही एक व्यक्ति ने बेवजह मुझे अश्लील गालियां दी जब मैने गाली देने से मना किया तो उसने मेरे साथ मारपीट की और मुझे जान से मारने की धमकी दी। चंदेरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे के कार्रवाई शुरू कर दी है।