ललितपुर: जाखलौन कस्बे में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए डीएम ने दिए निर्देश, लोक निर्माण विभाग ने किया चिन्हित, मचा हड़कंप
ललितपुर जिले के जाखलौन में सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने सख्त निर्देश दिए हैं,जिसको लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा अतिक्रमण को चिन्हित किया गया, जिस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा और अतिक्रमणकारियों दुकानदारों में कार्रवाई को लेकर ह्ड़कंप मचा हुआ है,स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकानदार सड़क किनारे दुकान लगाते है।