कासगंज: विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन में पौधारोपण हुआ, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने रोपे पौधे
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पुलिस लाइन कासगंज में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न पौधे लगाए तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया। अधिकारियों ने सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने को जागरूकत किया।