सारण जिले में शांतिपूर्ण मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को बाजार समिति स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा गया है। जिसके बाद शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे जिलाधिकारी अमन समीर और एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा बलों से जानकारी ली। अधिकारियों ने 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश नियंत्रण और रिकॉर्ड संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।