सांगानेर: पति को प्रेमिका के साथ घूमते पकड़ी पत्नी, बीच सड़क पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा
जयपुर में कथित अफेयर को लेकर पति, पत्नी और दूसरी महिला के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पत्नी ने पीछा कर बाइक पर दूसरी महिला को बैठाकर जा रहे पति को पकड़ लिया। इसके बाद बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। घटना टोंक रोड स्थित गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास की है। बताया जा रहा है कि महिला को लंबे समय से पति के अफेयर का शक था। इसी वजह से वह पति पर नजर रख रही थी