बागीदौरा: दुर्गाष्टमी पर भ्रामरी माताजी धाम में गूंजे वैदिक मंत्र, हवन-नारियल होम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
बागीदौरा उपखंड के बोडीगामा गांव स्थित शक्तिपीठ श्री भ्रामरी माताजी धाम में दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर हवन, महापूजन एवं नारियल होम आज सोमवार दोपहर 1बजे आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान पंडित अरविन्द