नवयुवक समिति ट्रस्ट सभागार में बुधवार की शाम शेरे बिहार के नाम से प्रसिद्ध क्रांतिकारी योगेंद्र शुक्ल का 52वां स्मृति दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। इस अवसर पर एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें शहर के वर्तमान सामाजिक एवं विकासात्मक हालात पर प्रतिभागियों ने अपने-अपने विचार रखे।