मुरैना नगर: उमरियापुरा गांव के पास नीलगाय से टकराकर पलटा ऑटो, 5 घायल, छुट्टी पर आए आरक्षक ने बचाई जानें
मुरैना के उमरियापुरा गांव के पास आज नीलगाय से टकराकर ऑटो पलट गया,जिससे चालक सहित 5 लोग घायल हो गए। घायलों में मोनू राठौर, उनके माता-पिता ब्रजमोहन व जसोधा, कुसम बाई और अखिल शामिल हैं। मौके से गुजर रहे आरक्षक वीरसिंह बित्तल ने सभी को ऑटो से जिला अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि घायल सड़क पर पड़े थे, इसलिए फर्ज निभाते हुए मदद की। सभी का इलाज जारी है।