बबेरू: मियांबरौली गांव में रिटायर्ड आर्मी कैप्टन के पुत्र के असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी पद के चयन पर बधाई देने का सिलसिला जारी
Baberu, Banda | Mar 31, 2026 बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मियां बरौली गांव के रहने वाले रिटायर्ड आर्मी के कैप्टन रामराज यादव के छोटे पुत्र सर्वेश कुमार यादव का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यूपी पीसीएस 2024 का रिजल्ट घोषित होने के बाद असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी पद पर चयन हुआ है, जिनकी 137 वीं रैंक आई है, जिससे क्षेत्र और जनपद के लोगों का बधाई देने का सिलसिला जारी है।