करौली: महोली गांव में जरख के हमले में तीन घायल, वन विभाग ने एक जरख को पकड़ा
करौली के महोली गांव में आदमखोर जरख ने तीन ग्रामीणों पर हमला किया। तीनों को गंभीर घायल हालत में करौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वन विभाग ने रेंजर प्रेमचंद सेन के नेतृत्व में एक जरख को पकड़कर सर्च ऑपरेशन जारी रखा है।