किशनगंज: आस्था के जयघोष के साथ निकली घास भेरुजी की विशाल सवारी, की गई अच्छी बारिश की कामना
जानकारी शुक्रवार शाम 5 बजे मिली भंवरगढ में गांव में सुख-शांति, खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना को लेकर शुक्रवार को घास भेरुजी महाराज की विशाल सवारी निकाली गई। पंचक के चलते सुबह आयोजित सवारी में हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालु डीजे, भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ शामिल हुए। सवारी भेरुजी स्थान से शुरू होकर निकली।