जोधपुर: सदर बाजार थाना पुलिस ने 15 वर्षों से फरार दो बदमाशों को बिहार से किया गिरफ्तार
जोधपुर की सदर बाजार थाना पुलिस ने 15 वर्षों से फरार आरोपी संजय जयसवाल व अमानुल्लाह को बिहार से गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी आले दर्जे के नकबजन है। जो अन्य राज्यों में दुकानों का शटर तोड़कर वार दात को अंजाम देकर अपने गांव चले जाते तथा पुलिस के पहुंचने पर नेपाल सीमा में चले जाते थे।