हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में गर्मी के चलते विद्युत ट्रांसफार्मरों में लगी आग, घंटों बाधित रही आपूर्ति
गर्मी के कहर के चलते कस्बे में विद्युत ट्रांसफार्मरों में आग लगने से लोग घंटो आपूर्ति ठप रहने से परेशान रहे। विद्युत कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर दुरस्त करके आपूर्ति बहाल कराई। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। गर्मी के कहर के चलते विद्युत ट्रांसफार्मर जवाब देने लगे हैं। बीती रात कस्बे के इमिलिया के वार्ड संख्या 9 तथा डाक बंगला के समीप आ