चूरू: टावर पर चढ़े युवक पर जंगली मधुमक्खियों ने किया हमला, 10 किलोमीटर बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचा
Churu, Churu | Apr 9, 2026 चूरू जिले के रतनगढ क्षेत्र में गुरुवार को मोबाइल टावर पर काम करने गए 22 वर्षीय युवक पर अचानक जंगली मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया, लेकिन वह हिम्मत दिखाते हुए धैर्य के साथ टावर से सुरक्षित नीचे उतरा और फिर खुद ही बाइक चलाकर करीब 10 किलोमीटर दूर गोगासर के अस्पताल पहुंचा और प्राथमिक उपचार कराया।