सासाराम: बंगाल चुनाव जीतने पर सासाराम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
बंगाल चुनाव जीत पर सासाराम में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न ।मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत की खुशी में सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। मौके पर पार्टी के समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए जीत को ऐतिहासिक बताया।