ग्वालियर गिर्द: जनकगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी
ग्वालियर शहर की जनकगंज पुलिस पर एक बार फिर सवालिया निशान लगे हैं। नई सड़क पर बावन पायगा में रहने वाले दलित युवक राजेश धौलपुरिया ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने बुधवार रात 11 बजे मृतक राजेश को उठा लिया था। बाद में उसे तड़के 2 बजे थाने से रिहा किया गया।