मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में 'टॉर्चर फैक्ट्री' का भंडाफोड़, डेढ़ साल से 12 मजदूर बंधक, गर्म भाले से काटा कान, पिटबुल से करवाते थे हमला
मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र के मांडी गांव में पुलिस ने एक दोना फैक्ट्री से 12 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया है। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें डेढ़ साल से बंधक बनाकर 24 घंटे काम कराया जा रहा था। विरोध करने पर हंटर से पिटाई, पिटबुल से हमला और अमानवीय यातनाएं दी जाती थीं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अंकित बालियान फरार है।