फूलपुुर: नई टीएचआर रेसिपी का वितरण, डीएम ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
बुधवार शाम 05 बजे जानकारी सामने आई कि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कटरा बख्तियारी आंगनबाड़ी केंद्र में नई टीएचआर रेसिपी के तहत गर्भवती, धात्री महिलाओं और बच्चों को पुष्टाहार वितरित किया। इस दौरान बच्चों को पोषण पोटली भी दी गई। डीएम ने जुड़वा बच्चियों कृतिका और इशिका का जन्मदिन पुष्टाहार से बने केक के साथ मनाया तथा बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की।