इटावा: सफारी पार्क के शेर शिंबा और सुल्तान के लिए दुल्हन की तलाश, हरियाणा के रोहतक से शेरनी सुधा लाने की तैयारी
Etawah, Etawah | Apr 4, 2026 सफारी पार्क में सबसे पहले जन्में दो एशियाई बब्बर शेरों शिंबा सुल्तान के लिए उनकी वधु की तलाश है। पिछले डेढ़ वर्ष से लगातार उनके लिए फीमेल एशियाई शेरनी ढूंढी जा रही है। हालांकि अब तक यह तलाश पूरी होने वाली है। हरियाणा के रोहतक से एक शेरनी लाने की कवायद की जा रही थी। सफारी पार्क के निदेशक अनिल कुमार पटेल ने यह जानकारी शनिवार सुबह 10 बजे दी है।