शामली: झिंझाना थाना पुलिस ने संत की पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी ऊन निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 26, 2026 शुक्रवार की शाम 4 बजे झिंझाना थाना पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा एक संत के सोशल मीडिया पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया था। अधिकारियों ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में ऊन के मोहल्ला रविदासपुरी निवासी दीपक पुत्र ओमवीर नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।