चंदेरी: ग्राम सकवारा में सियाराम अहिरवार ने कपूर सिंह अहिरवार के साथ की मारपीट
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी कपूर सिंह अहिरवार उम्र 47 बर्ष निवासी ग्राम नानकपुर ने बताया की 28 मई की रात करीबन 8 बजे हमारे गांव के ही सियाराम अहिरवार ने ग्राम सकवारा मे मुझे वेबजह अश्लील गालिया दी और मेरे साथ मारपीट की साथ ही मुझे जान से मारने की धमकी दी। चंदेरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।