सांगानेर: जयपुर के प्रताप नगर थाना इलाके में टी पॉइंट नाम की दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने मलिक पर लाठी-डंडों से किया हमला
जयपुर के प्रताप नगर थाना इलाके में एक टी-पॉइंट नाम की दुकान पर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। लाठी-डंडों से लैस होकर आए नकाबपोश बदमाशों ने तोड़फोड़ की और शॉप के अंदर बैठे मालिक को जमकर पीटा। प्रताप नगर थाने में पीड़ित ने CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि प्रताप नगर में भैरो सर्किल पर यादवंशी शॉप है।