बेलछी: बेलछी टाल में बिजली के खंभों से एंगल चोरी करते चार बदमाश गिरफ्तार
Belchhi, Patna | Jun 18, 2026 बेलछी थाना क्षेत्र के टाल इलाके में बिजली विभाग की संपत्ति की चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। चोर इस बार बिजली के तार नहीं, बल्कि खंभों में लगे एंगल ही खोलकर चोरी कर रहे थे। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और चार बदमाशों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि टाल क्षेत्र में करीब 25 से 30 बिजली के खंभों से एंगल खोलक