सांगानेर: जयपुर के एक होटल में पश्चिमी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन का आयोजन, केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा- अन्नदाता जीवनदाता है
जयपुर की एक निजी होटल में पश्चिमी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में राजस्थान मध्य प्रदेश,गोवा,महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के कृषि मंत्री शामिल हुए। वहीं जयपुर में आयोजित पश्चिम क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- केंद्र सरकार किसी भी राज्य पर योजनाएं थोपना नहीं चाहती।