भीतरगांव के परिषदीय स्कूलों में इस समय रंग बिरंगी गेंदा के फूलों की बहार है। ठंड बढ़ने के साथ-साथ गेंदा के फूल भी खुलकर खिलखिला रहे हैं।प्राथमिक विद्यालय झंडापुर के प्रधानाचार्य ने गुरुवार दोपहर 2बजे बताया कि सैकड़ों की संख्या में लाल पीले सहित विभिन्न रंग वाले फूलों से परिसर भरा हुआ है। विद्यालय में प्रवेश करते ही आपको साफ-स्वच्छ वातावरण की अनुभूति होगी।