संभल में पुलिस ने फर्जी सिपाही को वर्दी में गिरफ्तार किया। उसने कबड्डी व्यापारी को उसकी दुकान में जाकर धमकाया उससे कहा ₹5000 दो,व्यापारी पहले घबराए उसके बाद उसे युवक के हाव भाव और भाषा को लेकर शक हुआ। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए फर्जी सिपाही को जेल भेज दिया।