अनूपगढ़ पुलिस टीम ने बीएसएफ के पास से बाइक का साइलेंसर बदलवाकर पटाखे बजाने और उसे रोकने पर झगड़ा करने के मामले में बाइक चालक को गिरफ्तार कर बाइक को सीज किया है। अनूपगढ़ एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज बुधवार दोपहर 12:30 बजे बताया कि पुलिस ने इस मामले में बाइक चालक आकाश लावा और वही साइलेंसर बदलने वाली मिस्त्री रमेश कुमार और सुनील कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।