लोहंडीगुडा: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, धान खरीदी के आखिरी दिन लाखों किसान धान बेचने से वंचित, सरकार की मंशा धान खरीदी की नहीं
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने धान खरीदी के आखिरी दिन प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज धान खरीदी के आखिरी दिन लाखों किसान धान बेचने से वंचित हैं । उन्होंने कहा कि किसान धान बेचने के दर दर की ठोकरें खा रहे हैं क्योंकि किसानों का टोकन नहीं कट रहा , टोकन कटा तो धान खरीदी नहीं हो रही।दीपक बैज ने कहा सरकार की नियत किसान धान खरीदी की नहीं है।