राज नगर की नई सड़क... और महज़ एक महीने में बदहाल!
नालासोपारा पूर्व के राज नगर में स्थानीय लोगों का दावा है कि जून 2026 में बनी सड़क पहली ही बारिश में उखड़ गई। पूरे इलाके में कीचड़, गड्ढों और जलभराव से लोगों का पैदल चलना और वाहन चलाना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सड़क बनने के बाद इसका श्रेय लिया गया, लेकिन अब सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने वसई विरार महानगरपालिका (VVMC) से तत्काल मरम्मत, निर्माण कार्य की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
क्या करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी ऐसी सड़कें स्वीकार्य हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#VasaiVirar #Nalasopara #VVMC #RoadIssue #MetroCitySamachar
Vasai, Palghar | Jul 28, 2026