जौनपुर: तरती-सरैया मार्ग पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने समाधान की मांग की
जौनपुर के नेवढ़िया क्षेत्र के तरती-सरैया मार्ग पर लगातार हो रही बारिश के कारण जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर कई स्थानों पर पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पानी में छिपे गड्ढों के कारण बाइक और साइकिल सवारों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा भी बढ़ गया है।